युवा व्यापारियों की तरफ से शुक्रवार को पडरौना नगर के छुछिया गेट पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पडरौना नगरपालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय जायसवाल को सम्मानित किया गया। राजेंद्र केसरवानी की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में पडरौना नगर के ढेर सारे युवा व्यापारी शामिल हुए।
नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पडरौना शहर का चतुर्दिक विकास कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल, मुहल्लों में स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई जाएंगीं। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
राजेंद्र केसरवानी ने कहा कि सफाई, शुद्ध पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न सुविधाओं के लिए परेशान लोगों की समस्या जल्द दूर होने वाली है। पडरौना नगर के विकास में अब तेजी आएगी। इस समारोह को मनीष जायसवाल, बनारसी यादव, बच्चा गुप्ता, रंगीलाल गुप्ता, बनारसी यादव, मनोज यादव, श्रीकांत पटेल, विनय चौरसिया, छोटेलाल गुप्ता ने भी संबोधित किया।
इस दौरान सभासद रत्नेश गुप्ता, छोटे, राजन जायसवाल, मोनू सिंह, चंदन जायसवाल सहित अमर जायसवाल, कन्हैया, अशोक पटेल, अंकित लोहिया, राकेश वर्मा, कैलाशचंद वर्मा, विनोद चौरसिया, लालबाबू वाल्मीकि, पिंटू साह, अरुण सिंह, ईश्वर गुप्ता, जेपी गुप्ता, विपुल राय, आलोक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।