फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नगर पंचायत ने कस्बे में की प्याऊ की व्यवस्था

Sun, 05 May 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। प्रचंड गर्मी से लोगों के हलक सूखने लगे हैं। कस्बा में खरीदारी व अन्य जरूरी कार्यों से आने वाले लोग पानी को लेकर बीते दिनों काफी परेशान नजर आ रहे थे। उनकी इस परेशानियों को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत यूपी-बिहार बॉर्डर का एक महत्वपूर्ण व्यवसायिक केंद्र है। यहां सीमावर्ती अनेक गांवों के लोग रोजाना सैकड़ों की संख्या में खरीदारी के लिए आते हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी में शीतल पेयजल मुहैया कराए जाने को लेकर पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, मालगोदाम चौक, रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, महाराणा प्रताप चौक समेत अन्य कई भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नगर पंचायत की ओर से प्याऊ की व्यवस्था कराई गई। चेयरमैन सोनिया जायसवाल ने कहा कि भीषण गर्मी के चलते आमजन जीवन बेहाल है। लोगों को राहत देने के उद्देश्य से प्याऊ की व्यवस्था की गयी है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, दिनेश वर्मा, पप्पू जायसवाल, सुधीर तिवारी, अजय गुप्ता, मक्खन जायसवाल, सुमित रौनियार, लव जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, आलोक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें