मथौली। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मंगलवार कस्बा के परिषदीय विद्यालयों में लाउडस्पीकर और आंगनबाड़ी केंद्रों में दो-दो कुर्सी वितरित की गई। मौजूद लोगों को मिठाई आदि देकर दीपावली की शुभकामना दी गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने कहा कि कस्बा में 17 परिषद विद्यालय संचालित होते हैं। यहां उपलब्ध कराए गए लाउडस्पीकर से विद्यालय में प्रार्थना कराने समेत अन्य छोटे-मोटे आयोजन में सहूलियत होगी। इसके अलावा कस्बा में संचालित 29 आंगनबाड़ी केंद्रों में दो-दो कुर्सी आदि दी गई।
इस दौरान बीईओ राजेश कुमार प्रजापति, जूनियर शिक्षक संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, ब्यास मुनी सिंह, राधेश्याम वर्मा, मोली प्रसाद प्रजापति, शाह आलम, प्रदीप गुप्ता, अभय सिंह, रविंद्र सिंह, तेजप्रताप सिंह, कमलेश दूबे, संध्या गुप्ता, रविंद्र सैनी, रामकृपाल यादव, मोहन साहनी, बसंत कुमार, विजय सिंह, त्रिलोकी जयसवाल, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।