पडरौना। फाजिलनगर ब्लॉक के नोनियापट्टी मसिजदिया संपर्क मार्ग और इस पर सोन नदी पर छोटी पुलिया के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। नाबार्ड से इसका करीब 4.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
एमएलसी की मांग पर सीएम ने इस परियोजना को नाबार्ड में शामिल कर निर्माण कराने का आदेश दिया है। विधान परिषद में एमएलसी डॉ. रतनाल सिंह ने इस मुद्दे को उठाया था।
फाजिलनगर ब्लॉक के जोकवा-बंजरिया मार्ग के किमी-नौ से नोनियापट्टी मस्जिदिया संपर्क मार्ग है। इस सड़क पर किमी-दो पर मस्जदिया टोला है। आबादी के बाद सोन नाले से होकर सड़क गुजरती है। सड़क अभी कच्ची है, जिस पर 32 मीटर छोटे पुल की जरूरत है। क्षेत्रीय लोग लंबे समय से इसको बनवाने की मांग भी कर रहे थे। इसकी लंबाई करीब 1.8 किमी है।
एमएलसी ने बताया कि छोटे पुल और 1.8 किमी जोड़ने वाले मार्ग के लिए 4.54 करोड़ के कार्य को नाबार्ड (सेतु) की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।