फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: म्यांमार सरकार ने दिया था सर्वोच्च धार्मिक सम्मान

Sat, 01 Nov 2025 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर/पकवा इनार। भदंत एबी ज्ञानेश्वर महास्थवीर को वर्ष 2021 में म्यांमार सरकार ने देश के सर्वोच्च धार्मिक सम्मान अभिध्वजा महारथा गुरु से सम्मानित किया था। वे यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय भिक्षु थे। इसके पूर्व वर्ष 1993 में अग्ग महापंडित की उपाधि दी थी। इसके लिए म्यांमार सरकार प्रतिवर्ष एक हजार डॉलर उन्हें देती थी। वर्ष 1995 में भारतीय बुद्ध महासभा की ओर से पदक देकर सम्मानित किया गया था। 1997 में बुद्ध समाज पटना ने विश्व बुद्ध रत्न की उपाधि दी थी। 1998 में यूपी के मुख्य सचिव ने मॉन्क इन चीफ की उपाधि दी थी। वर्ष 2000 में बिहार सरकार ने बुद्ध विशारद की उपाधि से नवाजा था। वहीं म्यांमार सरकार ने 2005 में अग्ग महासधम्मा ज्योतिका व 2016 में अभिधजा अंग महासधम्मज्योतिका सम्मान से भी सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें