फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतरा टैंकर

Thu, 18 May 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसों का तेल लेकर आसाम जा रहा टैंकर गड्ढे में गया बनवरिया कट के पास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। सरसों का तेल लेकर आसाम जा रहा टैंकर बुधवार की रात करीब एक बजे बनवरिया कट के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में चला गया। संयोग ठीक था कि कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान से एक टैंकर सरसों का तेल लेकर आसाम जा रहा था। बुधवार को टैंकर में ईंधन की कमी होने के कारण चालक तमकुहीराज थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे की विपरीत लेन में स्थित पेट्रोल पंप से ईंधन के लिए मुड़ा। चालक ईंधन भरवाकर वापस अपनी लेन में जाने के लिए बनवरिया कट के पास पहुंचा कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित गड्ढे में चला गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब स्थानीय लोगों को सरसों का तेल गिरता दिखाई दिया तो लोग जुगाड़ के सहारे सरसों के तेल को अपनी जरूरत के लिए इकट्ठा करने में जुट गए थे। समाचार लिखे जाने तक टैंकर को गड्ढे से निकालने के लिए जेसीबी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें