फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग

Thu, 18 May 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह को राष्ट्रपति के संबोधित ज्ञापन देते माकपा के सदस्य।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। महिला पहलवानों के समर्थन में मार्क्सवादी पार्टी (माकपा), अखिल भारतीय किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन की तरफ से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें संगठन से जुड़े लोगों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

अयोध्या लाल श्रीवास्तव की अगुवाई में किसान सभा व खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारी तहसील परिसर में एकत्र हुए। यहां मांगों के पक्ष में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के महिला पहलवानों के साथ अभद्रता करने वाले कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान गेंदा सिंह, राम नरेश यादव, मोहम्मद इदरीश, जवाहर गुप्ता, बेचू गुप्ता, राजेंद्र सिंह, अशोक जायसवाल, सूरजभान शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें