फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हत्यारोपी भांजा और उसकी मामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी भांजा और उसकी मामी गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सिसवा-अहिरौलीदान मार्ग पर बीते 13 नवंबर को अहिरौलीदान गांव के लोकनहां टोला निवासी वीरसागर की हुई हत्या के मामले का शुक्रवार को एसपी ने पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि वीरसागर की हत्या उनके ही भांजे ने अपने एक अन्य सहयोगी और मामी के साथ मिलकर की थी। वह अपनी मामी से शादी करना चाहता था। भांजा और उसकी मामी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि 13 नवंबर को अहिरौलीदान गांव के लोकनहां टोला निवासी वीरसागर की बाइक सवार दो व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या में शामिल वीरसागर की पत्नी और उनके भांजे रवि उर्फ रविरंजन, निवासी फुलगुनी, थाना थावे, जनपद गोपालगंज, बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में शामिल रवि के गांव के ही उसके मित्र रोहित को देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। इन दोनों मित्रों की गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि वीरसागर के भांजे रवि ने पूछताछ में बताया कि वह अपने मामा वीरसागर की पत्नी से काफी दिनों से बातचीत करता था। वह अपनी मामी से शादी करना चाहता था। इस लिए मामी के सहयोग से अपने साथी रोहित कुमार के साथ मिलकर मामा वीरसागर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें