परिजनो को ढांढस बंधाते विधायक गंगा सिह कुशवाहा।
- फोटो : KUSHINAGAR
गांव के सरेह में धारदार हथियार से हमला कर अधेड़ की हत्या
उजारनाथ/पटहेरवा(कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के अमरवा बुजुर्ग निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति का शव गांव के सरेह में खून से लथपथ मिला। घटना के बाद से उसके परिवार में चीत्कार मच गया। किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार अमरवा बुजुर्ग निवासी रामप्रवेश प्रसाद गांव में सरस्वती पूजा देखने गए थे। रात में साइकिल से कब उस घटनास्थल की तरफ चले गए, किसी ने नहीं देखा। सुबह उनका शव गांव के पूरब स्थित पोखरे के पास मिला। वहां साइकिल और टार्च पड़ा हुआ था। पटहेरवा थाने के एसओ पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा भी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। रामप्रवेश के पिता मुंशी प्रसाद ने बताया कि बेटी की किसी से रंजिश नहीं थी।
पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि रामप्रवेश की पत्नी सुगंती देवी की तहरीर पर गांव के ही पांच व्यक्तियों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।