फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला को बाइक से ले जाने वाले छह पर हत्या का केस

Thu, 18 Apr 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। नहर के किनारे झाड़ी में जिस महिला का शव मिला था। उस मामले में बाइक सवार छह अज्ञात लोगों पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। महिला को दरवाजे से दो बाइक पर सवार लोगों ने देर शाम को लेकर गए थे। रात होने के कारण परिजन पहचान नहीं सके। पुलिस महिला के मोबाइल कॉल डिटेल से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

चौराखास थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव के पास नहर वाली सड़क किनारे 13 अप्रैल की सुबह एक महिला का शव झाड़ी में मिला था। शव की पहचान 43 वर्षीय शनिचरी देवी पत्नी संजय गौड़ निवासी लछिया देवरिया थाना पटहेरवा के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर और चेहरे पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई। मंगलवार को शनिचरी का बेटा विशाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मां बीते शुक्रवार की शाम अपने घर के सामने दरवाजे पर टहल रही थी। इस दौरान दो बाइक से छह लोग आए। उसकी मां को बाइक लेकर कही चले गए। कुछ देर बाद मां के मोबाइल पर फोन करने पर बात नहीं हुई। दूसरे दिन उसकी लाश मिलने की सूचना मिली। अंधेरा होने के कारण बाइक सवार लोगों की पहचान नहीं कर सका। पुलिस बाइक सवार अज्ञात छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। सीओ जितेंद्र कालरा ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें