फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साइलेंसर की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग

Thu, 18 Apr 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के तरयासुजान खास निवासी सुरेश गुप्ता शांति चौक के समीप एक झोपड़ी में आटा चक्की व तेल की पेराई करते हैं। मंगलवार की रात करीब 10 बजे जनरेटर के साइलेंसर से निकली चिंगारी के कारण झोपड़ी में आग गई। इससे एक जनरेटर, आटा चक्की, मसाला पिसाई मशीन, तेल पेराई की मशीन, गेहूं, आटा, मक्का, इन्वर्टर-बैट्री आदि सामान जलकर राख हो गया। संवाद
विज्ञापन

0
अश्लील हरकत व रुपये हड़पने का केस

पडरौना। कोतवाली क्षेत्र की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह एक चौराहे पर झोपड़ी डालकर बच्चों के साथ रहती है। उसके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। आरोप है कि जरार निवासी चंदन शर्मा ने झांसे में लेकर उसकी जमीन बेचवा दी। उसके सात लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। महिला ने बताया कि रुपये की मांग करने पर वह छेड़खानी करने के साथ बदनाम करने की धमकी देने लगा। महिला ने रुपये वापस कराने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। संवाद
-
पुलिस ने जब्त किया गैंगस्टर का वाहन
फाजिलनगर। चौराखास थाने की पुलिस ने गैंगस्टर मुहम्मद असजद निवासी दुबे टोला थाना तरकुलवा के पिकअप को जब्त किया है। यह वाहन गैंगस्टर ने गलत तरीके से हासिल की हुई संपत्ति से खरीदी थी। वाहन को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जब्त वाहन की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

पशु तस्करी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पडरौना। कोतवाली पुलिस ने पशु तस्करी में वांछित अभियुक्त सुलेमान गद्दी निवासी तमकुहवा थाना धनहा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को पुलिस ने मनिकौरा के जुड़ी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि वांछित को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
0
महिला की चेन ले उड़े उचक्के
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के महुआडीह स्थान पर रामनवमी के दिन बुधवार को मेले में शामिल होने गई हेतिमपुर निवासी गौतम गुप्ता की बहन के गले से उचक्के सोने की चेन ले उड़े। पीड़ित ने इसकी सूचना मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दी। काफी खोजबीन के बाद भी उचक्के हाथ नहीं लगे। इसके बाद महिला वहां से निराश होकर घर को लौट गई। संवाद
0
गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के खेसिया में मंसाछापर-सूरजनगर मार्ग पर बुधवार की शाम छह बजे मेले से लौट रहा एक बाइक सवार युवक गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी भेजवाया। क्षेत्र के पिजावा स्थान मंदिर परिसर में नंदलाल छपरा निवासी रामप्रताप शर्मा अपनी बाइक मेला में शामिल होने गया था। वहां से लौटते समय वह रास्ते में खेसिया बाबूराम टोले के पास बाइक बेकाबू होने से गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। मेले से लौट रहे लोगों ने उसे सीएचसी विशुनपुरा भेजवाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
0
कुत्ते से टकराकर बाइक सवार घायल

गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के रकबा-पंचदेवरी मार्ग पर रामकोला चट्टी गांव के समीप सड़क पर कुत्ते से टकराकर बाइक सवार बिहार प्रांत के हथुआ थाना क्षेत्र के पिउली गांव निवासी रमन कुमार (29) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे प्राइवेट चिकित्सक के पास पहुंचाया।
बुधवार की शाम करीब छह बजे रमन कुमार तमकुहीराज कस्बे से अपने घर जा रहे थे। रामकोला चट्टी गांव के समीप पहुंचे थे कि अचानक उनकी बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। इससे बाइक सवार युवक कुत्ते से टकराकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक के हेलमेट पहनने से उसके सिर में गंभीर चोट नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें