फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरोपी मां के खिलाफ हत्या का केस, मासूम बेटे की चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Sat, 04 Mar 2023 03:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

सेंदुरिया विशुनपुर निवासी अजीत की पत्नी आरती ने अपने तीन साल के बेटे केशव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बेटे का कत्ल करने के बाद मां ने अपना गला और हाथ की नस काटकर अपनी जान देने की कोशिश की। महिला के चीखने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
ीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती आरती। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मासूम बेटे की चाकू से हत्या करने की आरोपी मां के खिलाफ उसकी ननद की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेटे की हत्या के बाद आत्महत्या के प्रयास में गंभीर रूप से घायल मां का पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को परदेस में रहने वाले परिवार के लोग घर पहुंचे तो माहौल एक बार फिर गमगीन हो गया। मृतक मासूम के पिता, दादा, दादी और ताऊ का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनको सांत्वना देने के लिए आसपास के लोग मौजूद रहे।

बृहस्पतिवार की सुबह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुरिया विशुनपुर निवासी अजीत की पत्नी आरती ने अपने तीन साल के बेटे केशव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बेटे का कत्ल करने के बाद मां ने अपना गला और हाथ की नस काटकर अपनी जान देने की कोशिश की। महिला के चीखने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। उसे गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र के लोग हैरत में पड़ गए थे। दूसरे दिन भी लोग यही सोचते रहे कि कोई मां इतने गुस्से में आकर अपने बेटे का कत्ल कैसे कर सकती है।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी आरती की ननद अहिरौली बाजार क्षेत्र के मुंडेरा निवासी धर्मराज की पत्नी अनीता देवी की तहरीर पर बृहस्पतिवार की रात में ही पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। ननद ने अपनी तहरीर में बताया है कि उसकी भाभी बच्चे को लेकर छत पर अपने कमरे में चली गईं। कमरे को भीतर से बंद करके बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद खुद पर चाकू से वार कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

विज्ञापन

घर पहुंचते ही बदहवास हो गए परिजन

दिल्ली में रहने वाले आरती के पति, जेठ, सास और ससुर शुक्रवार को गांव पहुंचे। घर पहुंचते ही मासूम केशव की दादी राजपति देवी, पिता अजीत यादव, दादा राजनाथ और बड़े पिता रामआशीष काफी देर तक बदहवास रहे। आसपास के लोगों ने किसी तरह से उन लोगों को संभाला।

बहू ने बुझा दिया खानदान का चिराग
दादी राजपति देवी ने बताया कि उनके वंश में में केशव ही खानदान का चिराग था, जिसे उसकी मां ने ही अपने ही हाथों से बुझा दिया। उन्होंने बताया कि उनके बड़े बेटे रामआशीष की कोई औलाद नहीं है। इसीलिए पूरा परिवार मासूम केशव पर जान लुटाता था। रोते बिलखते दादा-दादी सहित अन्य लोगों को काफी प्रयास के बाद शांत कराया जा सका।

कुछ देर घर पर रहने के बाद अजीत अपने बेटे केशव का शव लेने के लिए पडरौना जिला अस्पताल चले गए। रामआशीष भी मेडिकल कॉलेज रवाना हो गए। घटना से दूसरे दिन भी गांव का माहौल काफी गमगीन रहा। लोग अब भी इस सनसनीखेज घटना से उबर नहीं पा रहे हैं।

आरोपी मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहां वह पुलिस की अभिरक्षा में है। उसके ठीक होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- धवल जायसवाल, एसपी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें