फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डोल मेला को लेकर नगरपालिका ने की तैयारी

Sun, 25 Aug 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जन्माष्टमी पर पडरौना में लगने वाले परंपरागत डोल मेला की तैयारियों को लेकर शनिवार को पडरौना नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कर्मचारियों संग बैठक की। इस दौरान डोल मेले की तैयारियों को लेकर वृहद चर्चा की गई। नपा अध्यक्ष ने साफ-सफाई, पथ-प्रकाश और पेयजल आपूर्ति के अलावा जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि डोल झांकियों वाले प्रमुख मार्गों की विशेष साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था के साथ पानी टैंकर की व्यवस्था के अलावा धूल मिट्टी की समस्या से बचने के लिए टैंकर से पानी गिराएं। इसको 48 घंटे के अंदर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यवस्था बनाए रखने में शामिल सभी कर्मियों की व्यवस्था जलकल भवन स्थित रैन बसेरा में की गई है। डोल मेले के दिन नपा के जलकल परिसर में सभी भक्तजनों और श्रद्धालुओं के लिए चाय, जलपान के साथ मेडिकल किट की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान ईओ संत राम सरोज, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, सभासद प्रवीण कुमार सिंह, रामाश्रय, कर निरीक्षक रवि प्रताप सिंह, सफाई निरीक्षक रियाजुद्दीन, स्टोर लिपिक महेंद्र चौधरी, सफाई नायक अरुण सिंह, घनश्याम, अनिल कुमार, दयाशंकर, लतीफ, पंकज यादव, नीरज शर्मा, विकास, अजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें