फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीड़ित परिवार से मिले सांसद, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। डुमरी चुरामनछपरा गांव में भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष के बेटे मोहित मद्धेशिया की हत्या के बाद शनिवार को सांसद विजय कुमार दुबे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजन घटना पर दुख जताया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सांसद ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन करने वाले कुछ निर्दोष लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की शिकायत सांसद से की। ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस पर सांसद ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से वार्ता कर शिकायत की जांच कराने को कहा।
सांसद ने कहा कि यदि किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ गलत तरीके से प्राथमिकी दर्ज की गई है तो इसकी भी जांच होनी चाहिए। जांच में आरोप गलत पाए जाने पर नियमानुसार मुकदमा वापस लेने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें