फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दलित बस्ती में सांसद ने उठाया कलश, समरसता का दिया संदेश

Sun, 09 Aug 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। संत शिरोमणि गुरु रविदास के जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से निकाली गई कलश वंदन यात्रा शनिवार को सुकरौली मंडल पहुंची। वाराणसी स्थित संत रविदास की धरती से शुरू हुई यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने पूजन-अर्चन कर स्वागत किया। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर यात्रा के प्रति अपनी आस्था जताई।
विज्ञापन

यात्रा सुकरौली मंडल के वार्ड संख्या नौ स्थित सुभाष चंद्र बोस नगर तितला की दलित बस्ती में पहुंची। यहां सांसद विजय कुमार दूबे ने स्वयं सिर पर कलश रखकर बस्ती में भ्रमण किया। सांसद की इस सहभागिता को सामाजिक समरसता और समानता के संदेश से जोड़कर देखा गया। इस दौरान बस्ती के लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा।
सांसद ने कहा कि संत रविदास ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, एकता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। कलश वंदन यात्रा के माध्यम से उनके समतामूलक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप ने कहा कि यह यात्रा सुकरौली मंडल के विभिन्न वार्डों और ग्राम सभाओं में भ्रमण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें