फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने कूदकर बचाई जान

Wed, 13 May 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
देवरिया मार्ग पर बनवारी टोला में चलती कार में लगी को बुझाते हुए ।
विज्ञापन
कसया। नगर के देवरिया मार्ग पर बनवारी टोला के समीप मंगलवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एक क्विड कार भाड़े पर लेकर कुछ लोग एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय जैसे ही कार बनवारी टोला चौराहे के पास पहुंची, वाहन से धुआं निकलने लगा। चालक ने तत्परता दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोक दिया।
बताया जाता है कि चालक पास की दुकान से पानी लाकर रेडिएटर में डालने के लिए जैसे ही कार का बोनट खोला, अचानक धुआं आग की लपटों में बदल गया। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन

कार में बैठे सभी लोग तत्काल दरवाजा खोलकर बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कार में आग लगने की सूचना पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन बुरी तरह जल चुका था। इस संबंध में एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि आग लगने से कार जल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें