फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट को बचाने व जल्द उड़ान शुरू कराने का मामला

विज्ञापन
गांव वालों के साथ कुकुत्था नदी में जल सत्याग्रह करते सेवरही के विधायक अजय कुमार लल्लू और युवा नेत - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
लाठी-गोली खाएंगे, एयरपोर्ट बचाएंगे : विधायक
विज्ञापन

बुद्धकालीन कुकुत्था नदी में जल सत्याग्रह कर जताया विरोध
कांग्रेस पार्टी का भी आंदोलन को मिला भरपूर समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बचाने व यहां से जल्द उड़ान शुरू कराने को लेकर युवा नेता राजेश प्रताप राव की अगुवाई में 20 जून से गांव-गांव जनजागरण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगरपालिका के वार्ड नंबर सात सिद्धार्थनगर से गुजर रही बौद्धकालीन कुकुत्था नदी में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी व तमकुहीराज विधायक अजय लल्लू की अगुवाई में जल सत्याग्रह कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि एयरपोर्ट को बचाने के लिए लाठी-गोली खाएंगे, लेकिन कुशीनगर का सम्मान नहीं जाने देंगे। इस आंदोलन में पूरी कांग्रेस पार्टी का पुरजोर समर्थन है। जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष विकास व सम्मान का है। अब एयरपोर्ट की आवाज सदन में भी गूंजेगी।
विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वे पूरे प्रदेश के नहीं सिर्फ गोरखपुर के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। सिर्फ गोरखपुर के बारे में ही सोचते हैं। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री नहीं थे तो कुशीनगर के मुसहरों के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन अब उनके पास सत्ता है तो वह अब उनके बारे में नहीं सोचते हैं। यह आंदोलन सरकार को झुकने तक चलता रहेगा। संघर्ष को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। जब तक कि सरकार की तरफ से उड़ान के लिए कोई तिथि तय नहीं कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा नेता राजेश प्रताप राव ने कहा कि एयरपोर्ट कुशीनगर के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसका स्थानांतरण अथवा यहां से उड़ान न होना कुशीनगर की जनता के साथ छल होगा। सरकार अपने झूठे वादों से जनता को गुमराह कर सत्ता हथियाने में सफल रही है, लेकिन अब जनता उनके झूठे वादों में नहीं फंसने वाली है। कुशीनगर की जनता एयरपोर्ट को लेकर काफी गंभीर व सक्रिय है। आंदोलन की धार तेज करने में लोगों का पूरा समर्थन व सहयोग मिल रहा है। अध्यक्षता अंसार सभा के जिलाध्यक्ष मोइनुदीन अंसारी ने की और संचालन आशिक अली ने किया। इस मौके पर राधेश्याम जायसवाल, शमसाद उर्फ सोनू, पंचानन मिश्र, नंदलाल विद्रोही, अमेरिकन खरवार, वाजिल अली शाह, रविंद्र उर्फ राधे विश्वकर्मा, रामशरण, सुनील, डॉ. मधुसूदन कुशवाहा, आर्यन राव, राहुल सिंह, अनमोल दास पारखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें