पटहेरवा/पिपरा कनक। पटहेरवा क्षेत्र के फाजिलनगर-समउर मार्ग पर पिपरा कनक चौराहे के पास रविवार की दोपहर बेकाबू स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विशुनपुरा क्षेत्र के ठाड़ीभार (अमही) निवासी नौशाद (22) पुत्र मेराजुद्दीन रविवार को बाइक से अपने मौसा के घर पिपरा कनक (टोला मठिया) जा रहे थे। पिपरा कनक चौराहे के समीप समउर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हेलमेट पहनने के बावजूद नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से नौशाद को उसी स्कार्पियो से फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया गया।
वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही स्कॉर्पियो चालक वाहन और शव को सीएचसी पर छोड़कर भाग निकला। एसओ प्रविंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चालक की तलाश की जा रही है।