मल्लूडीह। कसया-देवरिया मार्ग स्थित मुंडेरा चौराहे के पास बुधवार शाम कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को सीएचसी कसया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के गांव फुलवरिया सरौली निवासी 40 वर्षीय धनेश कुशवाहा और गौरी बाजार क्षेत्र के कठौरा गांव निवासी विजय कुमार एक बाइक से सवार होकर पडरौना जा रहे थे। देवरिया मार्ग स्थित मुंडेरा चौराहे के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार से बाइक की टक्कर हो गई। लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद मौके पर ही धनेश की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद