छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के टेगरहा के पास बुधवार की सुबह मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से भरटोली गांव निवासी सुभाष निषाद (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तुर्कहां सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। संवाद