फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर तिराहे के पास बृहस्पतिवार को बाइक की टक्कर से इंटरमीडिएट कॉलेज की चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर बीआरडी काॅलेज गोरखपुर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के ग्राम शनिचरा पूर्वी निवासी गीता देवी लगभग 50 वर्ष पत्नी स्वर्गीय भोला मौर्य मुखलिसपुर के निकट चिकनी स्थित एक इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थीं। बृहस्पतिवार को विद्यालय से छुट्टी के बाद वह पैदल घर जाने के लिए मुखलिसपुर चौराहे पर सवारी वाहन पकड़ने जा रही थीं।
इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सीएचसी नाथनगर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बाइक चालक को वाहन समेत पकड़कर स्थानीय मुखलिसपुर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका के परिवार में दो पुत्र दिलीप और विनोद तथा एक विवाहित पुत्री उषा हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें