कसया। गोरखपुर-गोपालगंज हाईवे (एनएच 28) पर विशुनपुरा कट के समीप कुशीनगर जाने वाली सर्विस लेन पर बृहस्पतिवार देर रात खड़ी ट्रक में बाइक टकराने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल भिजवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कसया थाना क्षेत्र के सिरसिया खोहिया (बड़ी टोला) निवासी धनंजय कुमार सिंह (35) सिसवा महंथ चौराहे पर लगे मेले से जलेबी खरीदकर अपने घर लेकर गए। वह परिजन से पत्नी को ससुराल से घर लाने की बात कहकर बाइक से निकल गए। देर रात को नेशनल हाईवे पर विशुनपुरा कट के समीप सर्विस लेन पर खड़ी ट्रक में उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। संवाद