फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना लाइसेंस संचालित था मेडिकल स्टोर 80 हजार की दवाएं सील, दो सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पटहेरवा चौराहे के पास शुक्रवार को औषधि विभाग की टीम ने बिना वैध लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान संचालक दवाओं की खरीद-बिक्री के अभिलेख नहीं दिखा सका। टीम ने करीब 80 हजार रुपये की दवाएं सील कर दीं और दो संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच के ले लिए।
विज्ञापन

एसडीएम तमकुहीराज के निर्देश पर पुलिस बल के साथ पहुंची औषधि विभाग की टीम ने दुकान की जांच की। औषधि निरीक्षक नवीन कुमार के अनुसार, दुकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम नियाज बारिश निवासी पटहेरवा बताया। जांच के दौरान दुकान में पर्याप्त मात्रा में एलोपैथिक दवाएं मिलें लेकिन संबंधित व्यक्ति इनके भंडारण और बिक्री के लिए वैध लाइसेंस और खरीद-बिक्री के अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।
टीम ने दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज किए। इन्हें जांच और परीक्षण के लिए राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला, अलीगंज, लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, शेष दवाओं को नियमानुसार प्रपत्र-16 पर अंकित कर सील कर दिया गया। सील की गई दवाओं का मूल्य करीब 80 हजार रुपये बताया गया है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि अभिलेखीय और अन्य जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। दवाओं के अवैध भंडारण और बिक्री के मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी।स
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें