छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव स्थित चलंतवा पुल के समीप बृहस्पतिवार की शाम पडरौना-पनियहवा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बेलवनिया निवासी सुनील चौहान (28) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी तुर्कहा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था। सुनील चौहान गांव के ही साथी सलमान (20) के साथ बाइक से बेलवनिया से पनियहवा की ओर जा रहा था। संवाद