पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के संविलियन विद्यालय कुईआ परिसर बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय से निकली रैली में बच्चे हाथों ने हम भी स्कूल जायेंगे, पापा का मान बढ़ाएंगे। सब पढ़ें- सब बढ़े आदि नारे लिखे तख्तियों के साथ गांव में भ्रमण किया। रैली को रवाना करते हुए ग्राम प्रधान शत्रुंजय सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग निजी स्कूलों की तर्ज पर डिजिटल व आधुनिक शिक्षा देने में जूटा है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की बात कही। इस दौरान प्रधानाध्यापक तसौवर हुसैन, अखिलेश, लालमोहन, जितेंद्र, मंटू गोंड, प्रीति, करन. अमर, होरील आदि मौजूद रहे।