फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बालिका वर्ग में मोतीललहा और बालक वर्ग में पडरौना

Fri, 30 Aug 2024 06:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को तहसील स्तरीय अंदर कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक वर्ग में पडरौना और बालिका वर्ग में मोतीललहा की टीम विजेता घोषित हुई।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रबंधक मनोज शर्मा सारस्वत और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कबड्डी प्रतियोगिता शुरू कराई। सबसे पहले राजकुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुबेरस्थान और हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना के बीच बालक वर्ग की कबड्डी हुई हुई। इन दोनों के बीच हुए रोमांचक मुाबले में हनुमान इंटर कॉलेज की टीम दस अंक से विजेता घोषित हुई। इसी तरह उदित नारायण इंटर कॉलेज और राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोतीलाल की टीम के बीच बालिका वर्ग की प्रतियोगिता हुई। इसमें राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की विजेता घोषित हुई। अंत में प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ला ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिता का संचालन राकेश त्रिपाठी और स्कोरिंग दिवाकर यादव और निर्णायक की भूमिका अनिल मिश्रा व शाहिद अनवर ने निभाई।
इस दौरान विवेक शर्मा, उशेष पांडेय, अमित राव, अवधेश गोंड, सचिन मद्धेशिया, मनोज मणि, कैलाश त्रिपाठी, राहुल कुशवाहा, हरकेश प्रसाद, जयराम सिंह, रामनिवास, संध्या त्रिपाठी, सविता पांडेय, वंदना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें