मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के हसना टोले में 31 अक्तूबर को 80 वर्षीय सुगिया देवी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसके बेटे योगेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे शनिवार देर रात 10:43 बजे भैरोगंज बाजार स्थित नहर पुलिया के पास से दबोचा। इसके बाद जेल भेज दिया गया।
इस मामले में पुलिस ने मृतका के पोते रामा यादव पुत्र सूर्यदेव यादव की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मां सुगिया देवी ने अपनी पैतृक जमीन का एक हिस्सा 14 जुलाई 2023 को बड़े भाई सूर्यदेव यादव के नाम दान कर दिया था। छह नवंबर 2024 को कास्तकारी भूमि बड़ी बहू कुसमावती देवी को दान पत्र के जरिए दे दी थी। इसी बात से नाराज होकर योगेंद्र ने अपनी मां की हत्या कर दी।