फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मां को मासूमों की परवरिश की सता रही चिंता

Thu, 19 Mar 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामले को 26 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पीड़ित परिवार के लिए न्याय की डगर अब भी कोसों दूर नजर आ रही है। अब तक मामले में पुलिस न आरोपियों को पकड़ सकी है और न ही शासन व प्रशासन की तरफ से कोई सहयोग मिला है।
विज्ञापन

घटना के बाद से ही न्याय और सहयोग की उम्मीद में टकटकी लगाए बैठीं शिक्षक कृष्ण मोहन की पत्नी गुड़िया देवी की आंखों का पानी अब सूखने लगा है। एक तरफ पति के खोने का गम है तो दूसरी तरफ मासूमों के परवरिश की चिंता सता रही है।
बुधवार को मृतक कृष्ण मोहन की पत्नी गुड़िया ने व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनके पति ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की, यह छिपा नहीं है। इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन सुस्त है।
विज्ञापन

विधवा का कहना है कि, पति के जाने के बाद घर का सहारा छिन गया है। छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य को लेकर अंधेरा छाया हुआ है। हर चौखट पर न्याय की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा।
बातचीत में गुड़िया ने बताया कि पति की मौत के 26 दिन का लंबा समय बीत गया है। इसके बावजूद अब तक इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी या ठोस आर्थिक सहयोग नहीं किया गया है। पीड़ा बयां करते हुए कहतीं हैं कि मुझे अब सिर्फ न्याय की दरकार है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक सहयोग की भी सख्त जरूरत है।
विज्ञापन

वहीं, मृतक के बड़े भाई अवधेश सिंह व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।
उनका कहना है कि न्याय व सहयोग के लिए शासन व प्रशासन से बड़ी उम्मीद थी लेकिन घटना के लंबे समय बीत जाने के बाद भी कोई सहयोग व मदद नहीं मिल पाई है।
उनका आरोप है कि प्रशासन की संवेदनहीनता ने भाई की मौत के दुख को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें