फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्घटना में घायल मां की मौत, बेटी की हालत गंभीर

Sat, 13 Jan 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। क्षेत्र के चखनी चौराहे के पास बृहस्पतिवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में सेवरही निवासी मां-बेटे घायल हो गए थे। उन्हें तमकुहीराज सीएचसी के डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मां की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत जिला अस्पताल में गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत के पटेलनगर में किराए की मकान में रह रही 50 वर्षीय कमलावती देवी 22 वर्षीय पुत्र सन्नी सिंह के साथ गोपालगंज जिले के थाना भोरे स्थित ग्राम बड़हरा गांव के निवासी हैं। वे काफी दिन से सेवरही में किराए के मकान में रह रहे थे। बृहस्पतिवार को देर शाम सन्नी मां को बाइक से मामा के घर पहुंचाने कुचायकोट जा रहा था। अभी वह चखनी चौराहे के पास पहुंचा था कि एक पिकअप की चपेट में आकर मां बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाई, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में कमलावती देवी की मौत गई, जबकि उनके घायल बेटे का इलाज अस्पताल चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें