फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन दिवसीय निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर शुरू

Sat, 13 Jan 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के साहबगंज मोहल्ले में स्थित एक विवाह भवन में शुक्रवार को तीन दिवसीय निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसका आयोजन मारवाड़ी युवा मंच पडरौना की ओर से किया गया है।
विज्ञापन

इस शिविर का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सदर विधायक मनीष जायसवाल व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल मौजूद थे। इस शिविर में 250 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया था। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 180 यूनिट हाथ, पैर, कैलिपर्स के लिए स्वीकृत किया। यहां आए 20 दिव्यांगों को बैसाखी का वितरण किया गया। अतिथियों ने मारवाड़ी युवा मंच की ओर से किए जा रहे कृत्रिम हाथ, पैर, कैलिपर्स प्रत्यारोपण शिविर की सराहना की। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, मंत्री गौरव कनोडिया, राष्ट्रीय संयोजक विक्रम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सौरभ टिबड़ेवाल, अमन बंका आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें