फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक की चपेट से मां की मौत, बेटा घायल

Tue, 09 May 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतका सुभावती की फाइल फोटो।संवाद
विज्ञापन
तमकुहीराज-सेवरही मार्ग स्थित भटवलिया गांव के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी गंगुआ बाजार। तमकुहीराज-सेवरही मांर्ग स्थित भटवलिया गांव के पास स्कूटी से जा रहे मां-बेटे को पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे का सीएचसी तमकुहीराज में इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग हो गया।
सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी सुभावती देवी (78) अपने पुत्र गनेश अस्थाना (40) के साथ स्कूटी से सेवरही स्थित एक बैंक में पेंशन निकालने जा रही थीं। वे लोग अभी भटवलिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में सुभावती की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस सुभावती के शव को कब्जे में लेकर घायल गनेश को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। तमकुहीराज एसओ नीरज राय ने बताया कि मृतिका के शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें