फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्घटना में घायल दूसरे व्यक्ति की भी इलाज के दौरान मौत

Tue, 09 May 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोला। थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज के पास बीते 29 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे व्यक्ति की भी रविवार की देर रात मौत हो गई। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था।
बीते 29 अप्रैल को मेंहदीगंज चौराहे के पास बाइक से आ रहे इंदरसेनवा निवासी रामनिवास गोविंद राव (55) और संजीव प्रजापति (26) किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को रामकोला सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान शनिवार को संजीव की मौत हो गई थी, जबकि रामनिवास गोविंद राव का इलाज लखनऊ में चल रहा था। उनकी भी रविवार की देर रात मौत हो गई।
इस संबंध में एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें