बोदरवार। कप्तानगंज थाना के गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित साखोपार चौराहे पर पिकअप और बाइक की टक्कर से बाइक सवार एक महिला और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती करया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
रविवार सुबह घुघली थानाक्षेत्र के बड़हरा फार्म निवासी हरिओम सिंह अपनी मां सरोज देवी को बाइक से लकर बड़ी नहर का पिच मार्ग पकड़कर अपने घर से पिपराइच की ओर जा रहे थे। हरिओम नहर पटरी से जैसे ही साखोपार पुल के समीप मुख्य मार्ग पर पहुंचे गोरखपुर की ओर से आ रहे सब्जी लदे पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे बोदरवार चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख डाॅक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। जहां मां, बेटा दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। संवाद