फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुखार व माैसमी बीमारियों के पीड़ित ज्यादा पहुंचे

Mon, 15 Sep 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सरपतही पीएचसी में मरीज का इलाज करते डॉ. विनय कुमार पांडेय। संवाद     
विज्ञापन
पडरौना। जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 2115 मरीजों के सेहत की जांच की गई। इसमें 998 पुरुष, 777 महिला और 340 बच्चों ने पंजीकरण कराया। आरोग्य मेले में बुखार, पेटदर्द के अलावा सर्दी खासी के मरीजों की भीड़ अधिक रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आरोग्य मेले में श्वांस के 175, पेट की बिमारी के 206 मधुमेह के 154, त्वचा के 340, टीबी के संभावित 25 रोगियों की जांच की गई। स्थानीय शहर के नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 17 मरीजों के सेहत की जांच हुई। डॉ. उमर जमा ने बताया कि सबसे अधिक सर्दी जुखाम व बुखार के मरीज रहे। मंसाछापर प्रतिनिधिक के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक के पीएचसी सरपतही में आयोजित जन आरोग्य शिविर में कुल 62 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

इनमें 34 पुरुष, 25 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल रहे। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार।क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी कुल 24 मरीजो का स्वस्थ परीक्षण किया गया। इसमें मरीजो को वायरल बुखार से बचने की सुझाव दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा,संजय कुमार ने बताया कि आरोग्य मेला में त्वचा,सर्दी व वायरल बुखार और बदन दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक थी। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज मे रविवार को लगे आरोग्य मेले में 40 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्साप्रभारी डा संतोष नायक ने बताया कि फंगस इन्फेक्शन के मरीज ही ज्यादा आ रहे हैं। शकुंतला देवी, गिरजा देवी, संतोषी देवी, रानी देवी, दीनदयाल, परसादी मौर्य, रामबृक्ष इलाज के लिए पहुंचे थे। चिकित्साप्रभारी डा संतोष नायक ने बताया कि बदलते मौसम में फंगल इंफेक्शन की शिकायत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें