फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोनवल में बंदर का आतंक छह लोगों को किया जख्मी

Sat, 28 Dec 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के सोनवल गांव में बीते दो दिन से लोग एक बंदर के आतंक से परेशान हैं। शुक्रवार की सुबह बंदर ने छह से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया। बंदर के आतंक के कारण लोग घर की छत पर नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक बंदर कही से गांव में आ गया। समय-समय पर लोगों को अकेला देखकर उन पर झपट्टा मारकर जख्मी कर दे रहा है। लोगों के मुताबिक अब तक 20 वर्षीय अंगीरा, 28 वर्षीय नीलू, 14 वर्षीय सूरज, 30 वर्षीय सिंघम, 70 वर्षीय बुजुर्ग नवकी समेत कई लोगों को जख्मी कर दिया। इस संबंध में वन दरोगा रामध्यान पांडेय ने बताया कि वन विभाग अब बंदर को नहीं पकड़ सकता। नियमों में बदलाव हुए है। ग्राम पंचायतें ही बंदर को पकड़वा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें