फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहर में बंदर का उत्पात, व्यापारियों ने बंद की दुकानें

Fri, 12 Apr 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में बंदर ने उत्पात मचा रखा है। आम नागरिक से लेकर पुलिस कर्मी भी दिनभर अपना बचाव करते रहे। सक्सेना चौक पर बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर पर कूद गया। इससे अफरातफरी मच गई। वहीं दूसरी ओर से दुकानों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। व्यापारी डरकर दुकान बंद कर किनारे हो गए। बंदर को दुकान का शटर गिराकर बंद करने की कोशिश भी सफल नहीं हुई। वह अंदर सीढ़ी से होकर बाहर चला गया। इसके बाद शहर में उछलकूद करता रहा। वन विभाग के अधिकारियों ने सुधि नहीं ली। इससे लोगों में आक्रोश हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर में करीब एक सप्ताह से बंदर ने उत्पात मचा रखा है। बृहस्पतिवार को सक्सेना चौक पर बंदर एक ट्रैक्टर चालक पर कूद गया। डर के चलते चालक वाहन छोड़कर भाग गया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। यातायात निरीक्षक अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ जाम को समाप्त कराने के लिए चालक को बुलाया। पुलिस की सुरक्षा में चालक ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ा तब लोगों ने राहत की सांस ली। नगर के दुकानदार विकास सिंघानिया, आकाश, विकास, शुभम, नितेश गुप्ता आदि ने कहा कि एक सप्ताह से इस बंदर के आतंक से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। नगर पालिका परिषद प्रशासन से शिकायत दर्ज करने के बाद भी बंदर को पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। लोगों ने कहा कि बंदर खासकर ट्रैक्टर पर कूद रहा है। वह कहीं भी ट्रैक्टर देख रहा है तो कूद जा रहा है। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नगर तिराहे पर यातायात कर्मी लाठी डंडे को लेकर खड़े होकर बंदर को भगा रहे हैं। लोगों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।


बंदर के हमले से ट्रैक्टर चालक की मौत
महराजगंज। बीते बुधवार को चेहरी गांव के रहने वाले ट्रैक्टर चालक राजेश की मौत भी बंदर के हमले से हो गई थी। वह ट्रैक्टर लेकर घर जा रहे थे। फरेंदा रोड पर नगर कोतवाली के करीब बंदर अचानक ट्रैक्टर पर कूद गया। इस दहशत में जान बचाने के लिए ट्रैक्टर से कूदे तो खुद ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दम तोड़ दिए। घटना के बाद से नगर में लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें