मिठौरा। क्षेत्र की ग्राम सभा बरवा सोनिया में रोस्टर पर समय से कार्य नहीं करने वाले 10 सफाई कर्मियों के खिलाफ एडीओ पंचायत मिठौरा सुरेश चंद कन्नौजिया ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। एडीओ ने ग्राम सभा बरवा सोनिया में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था। उन्होंने ग्रामीणों से साफ-सफाई की जानकारी ली थी। ग्रामीणों ने बताया ग्राम सभा में देर से नौ बजे से ग्राम सभा में सफाई हो रही है। सफाई कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। एडीओ पंचायत ने बताया कि निर्मल, संतराज, गोकुल, महेंद्र, कुसुमावती, मुन्नी देवी, रविंद्र, सुग्रीव, गिलासी, प्रदीप को लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद