जौरा बाजार। क्षेत्र के एक युवक जो कुलकुला स्थान भगवती माई का दर्शन करने गया था।वही एक लाल बंदर ने उसे काट लिया।
ग्राम जौरा बाजार के तेलिया टोला निवासी धीरज शर्मा पुत्र संतोष शर्मा उम्र 20 वर्ष रविवार को कुलकुला माई का दर्शन करने गया था। दर्शन करने के बाद घर आने के समय वहां पर बैठे एक लाल बंदर ने पीठ पर काटकर लहुलुहान कर दिया। साथ में गये उसके मित्र ने उसको घर लेकर आया।घर पहुंचते समय खून बहकर नीचे पैर तक आ गया। वह तत्काल बाजार में जाकर प्राथमिक उपचार कराने के बाद दूसरे दिन पथरदेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना इलाज कराया।