फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: व्यापारी सम्मेलन के लिए की तैयारी बैठक

Tue, 07 Oct 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा के गड़हियां स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मंगलवार को होने वाले जीएसटी व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी का लाभ उपभोक्ता को मिलना चाहिए। इसके लिए व्यापारी समाज को जागरूक करने की जरूरत है। व्यापारी देश के आर्थिक विकास के आधार है। उनकी समस्याओं को सुलझाने के उद्देश्य से यह सम्मेलन हो रहा है। सभी मंडल अध्यक्ष अपनी क्षेत्र के व्यापारियों कि अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान कन्हैया शर्मा, अमलेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, लल्लन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें