फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंधवा में बंदर ने तीन दिन में छह लोगों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- चलती बाइक पर हमला करके जख्मी कर रहा है बंदर, राह छोड़ने को मजबूर लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंधवा में बुधवार दोपहर में रिमझिम बारिश में धीमी गति से जाते हुए ऑटो मेंं बंदर ने छलांग लगा दी और उसने एक यात्री को जख्मी कर दिया। यात्रियों ने शोर मचाया तो बंदर नीचे उतर गया। हालांकि, ऑटो वाले के आगे निकल जाने के कारण घायल यात्री के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं मिल सकी। बंदर तीन दिन में छह लोगों को जख्मी कर चुका है, लेकिन वन विभाग उसे पकड़ने के लिए पहल नहीं कर रहा है।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंधवा गांव में दो माह से एक बंदर ने आतंक मचाया रखा है। तीन दिन से वह लोगों पर हमला कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह चलती बाइक पर हमला कर रहा है। बंदर ने एक दिन पहले सोमवार को गांव के कंहैया मणि पर हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

गांव के पास बगीचे में ठिकाना बनाए बंदर बगल से गुजर रहे नहर मार्ग से जाने वाले राहगीरों पर पीछे से हमला कर घायल कर दे रहा है। जिनको जानकारी है, वे रास्ता बदल कर जा रहे हैं। गांव के मंगल गुप्ता, कन्हैया मणी, शिवकुमार, रमाकांत यादव, गुड्डू पांडेय को बंदर ने काट घायल कर चुका है।
विज्ञापन

गांव के लोग डर के मारे छतों पर नहीं जा रहे हैं, वहीं किसान खेत में जाने से डर रहे हैं। विद्यालय खुलने से लोगों को बच्चों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
-
बंदर के हमला करने बारे में जानकारी मिली है। बहेलिया को बुलवाया जा रहा है। बंदर को पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाएगा। गांव के लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
-श्रीप्रकाश पांडेय, रेंजर खड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें