संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। कस्बा निवासी एक महिला ने कस्बे के दो लोगों पर जमीन के नाम पर 14.50 लाख रुपये लेने लेने के बाद भी जमीन का बैनामा नहीं कराने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कस्बा निवासी मंजू देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि नगर पंचायत के सठियांव निवासी अभिमन्यु सिंह सुनील सिंह के साथ जमीन बेचने का कार्य करते हैं। वह सठियांव स्थित एक जमीन के नाम पर 14.5 लाख रुपये लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं करा रहे हैं। उन्हें दिए गए रुपये मांगने पर जान माल की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।