फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोमवारी जाम...हर कोई हो रहा परेशान

Tue, 04 Apr 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना नगर के रामकोला रोड पर सवारी भरने से सड़क पर लगता जाम।संवाद
विज्ञापन
सुभाष चौक, कसया, कोतवाली व दरबार रोड और कठकुइयां मोड़ पर अक्सर लगता है जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सोमवारी जाम शहरियों काे रुला देती है। मिनटों की दूरी घंटों में बदल जाती है। जाम में लोग ऐसे फंसते हैं कि न तो वे समय से दफ्तर पहुंच पाते और न ही बच्चे स्कूल। ऊपर से आगे निकलने के फेर में हाथापाई की नौबत भी आ जाती है। यातायात पुलिस जाम आगे बेबस नजर आती है। जिला बने 28 साल से अधिक हो चुके हैं। अब जाकर यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की व्यवस्था शुरू हुई है।
जाम की बड़ी वजह सड़क और इसकी पटरियों पर बेतरतीब वाहन खड़े कर सवारियां भरना है। दुकानदार भी सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर लिए हैं। इससे वाहन सड़क पर खड़े किए जा रहे हैं। सोमवार को शहर के कोतवाली, दरबार, धर्मशाला, गुदरी बाजार व कसया रोड, छावनी समेत सभी प्रमुख मार्गों पर काफी भीड़ रही। यहां रह-रहकर जाम लग जा रहा था। जाम खत्म कराने में पुलिसकर्मियों और यातायात व्यवस्था में लगे लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

कमोवेश यही स्थिति रोडवेज के पास स्थित रामकोला रोड और सुभाष चौक की भी रही। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की मुख्य समस्या सड़क पर ही वाहन खड़े कर रोडवेज, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों का सवारी बैठाना है। इसके अलावा सड़क की पटरियों पर ही दुकानदार अपना सामान रख दे रहे हैं, जिसके वजह से वाहन सड़क पर खड़े हो रहे हैं।
अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका व स्थानीय पुलिस की ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। अभियान के दौरान लोग अतिक्रमण कर लगी दुकानें हटा लेते हैं। बाद में वहीं दुकानें खोल लेते हैं। वाहनों के खड़े करने की भी यही स्थिति है।
...
रोडवेज और निजी बसें भी बन रहीं वजह
सुभाष चौक के पास रोडवेज बस स्टेशन है। निगम की बसें स्टेशन परिसर के बजाय रामकोला रोड से लेकर सुभाष चौक पुलिस चौकी तक खड़ी की जाती हैं। चालक बसों को रोक-रोककर यात्रियों को बैठाते हैं। खड्डा-पनियहवा जाने वाली निजी बसें भी रामकोला रोड पर खड़ी कर चालक सवारी भरते हैं। सड़क पर बसों के खड़ी होने के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। इसे हटाने के लिए यातायात पुलिस को काफी देर तक पसीना बहाना पड़ता है।
...
शहर में 13 स्थानों पर 44 सीसीटीवी और आठ जगह ट्रैफिक लाइटें लगेंगी
पडरौना। शहर में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। 13 स्थानों पर 44 सीसीटीवी कैमरे और आठ जगह ट्रैफिक लाइट लगवाई जाएगी। यातायात निरीक्षक ने ट्रैफिक लाइट का प्रस्ताव बनाकर पडरौना नगरपालिका के ईओ और सीसीटीवी कैमरे का उच्चाधिकारियों को भेजा हूै। इसक े अलावा यातायात पुलिस ने जिन स्थानों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का प्रस्ताव भेजा है, उनमें पडरौना शहर के भीड़भाड़ वाले स्थलों व आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण बावली चौक, सुभाष चौक, कठकुइयां मोड़, छावनी, जलकल तिराहा, रवींद्रनगर चौराहा, बेलवा चुंगी और अंबे चौक है। यातायात पुलिस ने इन आठ स्थलों को चिह्नित किया है। इन स्थलों से गुजरने वाले राहगीरों को ट्रैफिक पुलिस के बजाय ट्रैफिक लाइट से सिग्नल दिया जाएगा। इसका नियंत्रण यातायात पुलिस के कंट्रोल रूम से किया जाएगा।
यही नहीं पडरौना शहर में आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए यातायात पुलिस ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव भी भेजा है। इसमें पडरौना के तिलक चौक, जलकल तिराहा, बावली चौक, सुभाष चौक, कठकुइयां मोड़, छावनी, जटहां रोड तिराहा, अंबे चौक और रवींद्रनगर शामिल है। पडरौना और कुशीनगर के 13 स्थानों पर 44 सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव है। पडरौना जनपद मुख्यालय होने के कारण महत्वपूर्ण तो है ही, कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय स्थली होने के कारण वहां देसी-विदेशी सैलानियों का आना-जाना होता है। वीआईपी कार्यक्रम भी होते रहते हैं। वहां भी जाम न लगे और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन स्थलों में बैरिया कांटा, शहीद चौक, गांधी चौक और कसया ओवरब्रिज शामिल है।
विज्ञापन

...
कोट पडरौना शहर में हर दिन जाम लगता है, जिससे आवागमन में मुश्किलें आती हैं। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए 13 स्थानों पर 44 सीसीटीवी कैमरे तथा आठ स्थानों पर ट्रैफिक लाइट लगवाने का प्रस्ताव भेजा गया है। यदि संसाधन मिल जाते हैं तो चिह्नित स्थानों पर लगाए जाएंगे। यातायात पुलिस का एक कंट्रोल रूम होगा, जहां से शहर में आवागमन की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। जहां भी जाम की समस्या आएगी, तत्काल उसका समाधान किया जाएगा। उन चौराहों से आने-जाने वालों पर नजर भी रखी जा सकेगी। जो वाहनचालक सिग्नल तोड़ेंगे, उनके वाहन का ई चालान भी होगा।
सत्य सान्याल शर्मा, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें