फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। पटहेरवा के एक गांव में युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की गई। इस मामले में आरोपी युवक पर रविवार को केस दर्ज कर लिया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। घटना 31 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 31 अक्तूबर को बाजार गई थी। उसकी 18 साल की बेटी घर में अकेली थी। इसी बीच गांव का एक मनबढ़ युवक उसके घर में घुस गया। घर में अकेली लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर वह उसे मारपीर धट कमकी देते हुए भाग गया। महिला जब घर लौटी तो उसकी लड़की ने पूरी घटना बताई। महिला ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अनिल उपाध्याय ने बताया कि महिला तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें