पडरौना। हनुमानगंज थाने की पुलिस ने राजस्थान निर्मित अवैध शराब और कार बरामद की। बरामद शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इसे धरनीपट्टी गांव के निकट बरामद किया। पुलिस को देख तस्कर भाग निकले। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर तस्कर की तलाश में जुटी है। संवाद