फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धूमधाम से मना मोहम्मद साहब का जन्मदिन, जगह-जगह निकाला गया जुलूस

Fri, 29 Sep 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पडरौना समेत जनपद के सभी क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला जश्न-ए- मोहम्मदी का जुलूस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन ईद-उल-मिलादुन्नवी बृहस्पतिवार को पडरौना शहर सहित जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर कस्बों व ग्रामीण अंचलों तक गाजे बाजे के साथ मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। जुलूस में शामिल बच्चे, बूढ़े और जवान सभी उत्साहित नजर आए। मुस्लिम घरों में मीठे पकवान बनाकर एक-दूसरे में बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
पडरौना शहर के छावनी, जमालपुर, खिरिया टोला, चिकटोली, कसेरा टोली, पंवरिया टोला, हाथीसार मोहल्ला, राईनी मोहल्ला, साहबगंज के अलावा निकट के बलोचहां, सोहरौना, मंसाछापर, जोगीछापर, नंदलाल छापर आदि गांवों में भी धूमधाम से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। नगर की लगभग सभी मस्जिदों के पेश इमाम अपने अपने क्षेत्र के जुलूस के साथ अगुवाई कर रहे थे।
विज्ञापन

कुछ युवा सजाए गए घोड़ों पर सवार थे तो हथिसार मोहल्ले के युवाओं ने तिरंगा, मक्का-मदीना की फूल पत्तियों से सजाई गई झांकी आदि भी निकाली। जुलूस के साथ चल रहे युवाओं ने अपने हाथों में हरे रंग के इस्लामी परचम ले रखे थे। वे इस्लामी नारे लगाकर खुशी की इजहार कर रहे थे। जुलूस नगर के सुभाष चौक से होकर कोतवाली रोड, तिलक चौक, साहबगंज मोहल्ला होते हुए बावली चौक तक पहुचा, जहां उसका समापन हो गया। फिर वहां से लोग अपने घरों को लौट गए। इस अवसर पर विभिन्न लोगों और समाजसेवियों की ओर से नगर के विभिन्न चौराहों पर स्टाॅल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इसी क्रम में स्थानीय थाने के मिश्रौली गांव में भी मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का दिन जश्न ए ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने भव्य झांकियों, इस्लामिक झंडों के साथ जुलूस निकाला। नगरपालिका परिषद कुशीनगर सहित ग्रामीण इलाकों में फजिल की नमाज के बाद नबी यौमे पैदाइश के मौके पर जश्न की तैयारियां शुरू हो गईं। मस्जिदों, घरों को सजाया गया। ट्रालियों पर सजाईं झांकियों को पूरे उत्साह के साथ गुब्बारों, डीजे साउंड, झालरों से सजाया गया। जुलूस में सजाए गए घोड़े भी शामिल थे। क्षेत्र के सबया, रामनगर, पिपरहिया, भरौली, मथौली, परसौनी मुकुंदहा सहित नगर के मोहल्लों से जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें