फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुकरौली में मॉडल थाना को मिली हरी झंडी

Sat, 04 Apr 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुकरौली। करीब आठ साल से शासन स्तर पर लंबित मॉडल थाना निर्माण की योजना को डीजीपी स्तर से संस्तुति मिल गई है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
फरवरी 2018 में सरकार ने सुकरौली में मॉडल थाना की संस्तुति दी थी। प्रशासन ने जमीन चयन और सीमांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। पिपरा उर्फ तितिला, सुकरौली, विशुनपुर ठूठी और बढ़या खुर्द ग्राम पंचायतों में भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

अब डीजी स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि औपचारिकताएं जल्द पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। मॉडल थाना बनने से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र का दायरा काफी बड़ा होने से पुलिस को अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। एनएच से जुड़े होने से यह इलाका दुर्घटना बहुल क्षेत्र माना जाता है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि प्रस्तावित मॉडल थाना आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें पूर्ण कंप्यूटरीकरण, ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने की व्यवस्था तथा फरियादियों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए आधुनिक तंत्र विकसित किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें