फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में फंसे लोगों को घर तक पहुंचाएगा मोबाइल वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में फंसे लोगों को घर तक पहुंचाएगा मोबाइल वैन
विज्ञापन

पडरौना। अगर वाहन के अभाव में पडरौना नगर में कोई व्यक्ति या परिवार फंसा होगा तो ऐसे संकटग्रस्त परिवार को नगर पालिका की गाड़ी घर तक पहुंचाएगी। इसके लिए एक मोबाइल वैन नगर पालिका ने खरीदी है। नौ सीटर इस गाड़ी को शुरूआत में केवल सात किलोमीटर के दायरे में ही चलाया जाएगा। बाद में उपयोगिता बढ़ने पर इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।
नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि पडरौना शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के लिए अभी भी पर्याप्त साधन नहीं हैं। रात में आठ बजे के बाद यहां से दूरदराज के क्षेत्रों में जाने के लिए कोई साधन नहीं मिलता। इसके चलते लोग रात में परेशान घूमते रहते हैं। इसको देखते हुए नगर पालिका ने एक गाड़ी खरीदी है जिससे मुश्किल में फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने का कार्य होगा। बुधवार की रात में इस गाड़ी का उद्घाटन किया गया। रात में आठ बजे से 12 बजे तक यह गाड़ी शहर के सुभाष चौक पर उपलब्ध रहेगी। शुरूआती दौर में इसे केवल नगर के सात किलोमीटर की परिधि में ही चलाया जाएगा। लेकिन आगे उपयोगिता को देखते हुए इसका दायरा बढ़ाने का भी विचार है। इस गाड़ी से लोगों को नि:शुल्क ही गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला को घर तक पहुंचाया
मंगलवार की रात यह गाड़ी शहर में पहुंची। नगर पालिका के अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल ने बताया कि मंगलवार की रात ही महिला अस्पताल में एक महिला नवजात शिशु को लेकर भटक रही थी। साहबगंज मुहल्ले की रहने वाली इस महिला के पास घर जाने के लिए साधन नहीं था। नगर पालिका की इस गाड़ी ने महिला को उसके घर तक पहुंचाकर अपने अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें