फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चाकू हमला, नकदी व मोबाइल फोन छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। खोट्ठा-जोलहिनिया मार्ग पर बेलवा व मिश्रौली गांव के बीच मोड़ पर बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू हमला कर नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सोनिया निवासी सतेंद्र यादव किसी कार्य से बुधवार दोपहर करीब दो बजे खोट्ठा-जोलहिनिया मार्ग से गोरखपुर जा रहे थे। अभी वे बेलवा और मिश्रौली गांव के बीच मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रोक लिया और नकदी समेत अन्य सामान मांगने लगे। विरोध पर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उनके पास से 18400 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल छीनकर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और जानकारी ली। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वे स्वयं मौके पर गए थे। युवक से जानकारी लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें