फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मनरेगा सेल का भवन जर्जर, छत से टूटकर गिरता है प्लास्टर

Sun, 22 Mar 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। नाथनगर ब्लॉक परिसर में स्थित मनरेगा सेल के भवन की छत जर्जर हो चुकी है। आलम यह है कि छत का प्लास्टर टूट कर गिरता रहता है, जिससे कर्मचारी डरे रहते हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में मनरेगा सेल का भवन जर्जर होने के कारण छत का प्लास्टर आए दिन टूट कर गिरता है। यहां पर काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों को हमेशा डर बना रहता है। उन लोगों को लगता है कि कभी भी प्लास्टर टूट कर उनके ऊपर गिर सकता है।
इस संबंध में बीडीओ नाथनगर कुलदीप कुमार ने बताया कि भवन की स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। जैसे ही वहां से निर्देश मिलेगा, भवन को ध्वस्त करके नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें