कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के पिता बाबू लाल पाठक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
तरयासुजान। कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक के पिता बाबू लाल पाठक (80) का बुधवार की रात करीब दो बजे निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। उनका इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद नारायणी नदी के बिरवट घाट पर उनका निधन हो गया। विधायक पीएन पाठक ने उन्हें मुखाग्नि दी।
इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र, पूर्व विधायक पीके राय, सेवरही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, राकेश जायसवाल, पवन जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद